सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Curbs imposed in parts of Kashmir; protests break out in Shia dominated areas

Srinagar: कश्मीर के शिया इलाकों में अमेरिका-इस्राइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, श्रीनगर की जामा मस्जिद के गेट बंद

अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 13 Mar 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीनगर के शिया बहुल इलाकों में अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर हमले के विरोध में रमजान के अंतिम शुक्रवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए।

Curbs imposed in parts of Kashmir; protests break out in Shia dominated areas
कश्मीर में विरोध प्रदर्शन - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कश्मीर के कुछ शिया बहुल क्षेत्रों जैसे मगाम और बडगाम में शुक्रवार को अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले के विरोध में विरोध प्रदर्शन हुए। अधिकारियों ने बताया कि रमजान के अंतिम शुक्रवार को संभावित प्रदर्शन को देखते हुए श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में सुरक्षा कड़े कर दी गई थी।

Trending Videos


लोगों के जमावड़े पर सुबह से ही रोक लगाई गई थी ताकि कानून और व्यवस्था बनाए रखी जा सके। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राइलके खिलाफ नारे लगाए और फिलिस्तीन के समर्थन में आवाज उठाई। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार अब तक प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Curbs imposed in parts of Kashmir; protests break out in Shia dominated areas
कश्मीर में विरोध प्रदर्शन - फोटो : एजेंसी

रमजान के अंतिम शुक्रवार को जुमा-तुल-वदा के रूप में मनाया जाता है और इसे यूम-उल-कुद्स के रूप में भी माना जाता है, ताकि फिलिस्तीन के प्रति एकजुटता दिखाई जा सके। इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर के नोहट्टा क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद के गेट भी बंद कर दिए।

कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मिरवाइज उमर फारूक ने कहा कि यह लगातार सातवां वर्ष है जब प्रशासन ने मुस्लिमों को जामा मस्जिद में प्रार्थना करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि जैसे इस्राइल ने रमजान के दौरान मस्जिद अल-अक्सा के गेट बंद कर दिए वैसी ही पीड़ा हमें भी यहां महसूस हो रही है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और शांति बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed