सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Rain And Snowfall

Srinagar News: सुबह रिमझिम बारिश, दोपहर में बादल, शाम को फिर बूंदाबांदी

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Rain And Snowfall
विज्ञापन
- घाटी में बदला मौसम का मिजाज, आज भी हो सकती है हल्की बारिश
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से गर्मी से परेशान लोगों और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वीरवार को श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकों में सुबह रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद पूरी दोपहर बादल छाए रहे। शाम को फिर बूंदाबांदी हुई। दिन के तापमान में राहत तो मिली है लेकिन रात का पारा अब भी गर्म है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13-14 मार्च को कुछ जगहों पर खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान कभी-कभी तेज हवाएं चलने से कुछ इलाकों में फूलों को नुकसान हो सकता है। गांदरबल, बांदीपोरा और कुपवाड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में इस मौसम का सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। प्रशासन ने यात्रियों को पहाड़ी क्षेत्रों में फिसलन भरे रास्तों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed