सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Weather Ladakh, Traffic Effected, Flights Cancel

Srinagar News: लद्दाख के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था बाधित, उड़ानें रद्द

विज्ञापन
Leh, Weather Ladakh, Traffic Effected, Flights Cancel
कारगिल और द्रास क्षेत्रों में ताज़ा बर्फबारी हुई।स्रोत – सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कारगिल। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार रात को हुई ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। वीरवार को लद्दाख के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था बाधित रही। खराब मौसम के कारण सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गईं जिन्हें अब 13 मार्च के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।
Trending Videos


द्रास, जंस्कार और संकू में लगातार बर्फबारी की सूचना है। कई निचले इलाकों में भी बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई है। लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हुईं हैं। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फबारी और हिमस्खलन के चलते गुमरी और मीनामार्ग के बीच सड़क के कुछ हिस्से अवरुद्ध होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीमा सड़क संगठन की टीमें भारी मशीनरी के साथ जमा बर्फ और मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। प्रशासन स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहा है और यात्रियों को आधिकारिक अनुमति जारी होने तक राजमार्ग पर यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

भारी बर्फबारी के कारण जोजिला दर्रा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बर्फ के अधिक जमाव और हिमस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए अगले आदेश तक किसी भी वाहन को इस मार्ग पर चलने की अनुमति नहीं होगी। जंस्कार उपमंडल के अबरान और अकशो गांवों सहित कई क्षेत्रों में करीब डेढ़ फुट तक बर्फ जमने से आवाजाही और सामान्य ग्रामीण जीवन प्रभावित हुआ है। इस बीच शीतकालीन अवकाश के बाद जिले भर के स्कूल फिर से खुल गए हैं और खराब मौसम के बावजूद छात्र-छात्राएं स्कूल जाते हुए देखे गए।

जिला प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे अपडेट लेते रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed