{"_id":"692994c45aa0bbb1f604cf29","slug":"hideout-linked-to-jem-busted-in-pulwama-terrorist-associate-held-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pulwama: पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा ठिकाना ध्वस्त, आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pulwama: पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा ठिकाना ध्वस्त, आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 28 Nov 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक ठिकाने को ध्वस्त किया और आतंकवादी सहयोगी नजीर अहमद गनई को गिरफ्तार किया। ठिकाने से दो हैंड ग्रेनेड, डिटोनेटर और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई, और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
सुरक्षाबल।
- फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक ठिकाने को ध्वस्त किया और एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आतंकियों को हथियार, गोला-बारूद और अन्य लॉजिस्टिक सहायता मुहैया कराने में सक्रिय था।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के नानेर मीडूरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अवंतीपोरा पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े नजीर अहमद गनई को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के बागों में स्थित एक आतंकवादी ठिकाना भी बरामद किया गया। ठिकाने से दो हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर और विस्फोटक समान बरामद किया गया। ठिकाना मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ जारी है और बरामद सामग्री की जांच की जा रही है।