{"_id":"6993093de17a6483a2040e3b","slug":"indian-army-organises-sehat-e-kulhama-medical-camp-in-bandipora-to-boost-rural-healthcare-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: बांदीपोरा में ‘सेहत-ए-कुल्हामा’ मेडिकल कैंप, 570 मरीजों का मुफ्त उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: बांदीपोरा में ‘सेहत-ए-कुल्हामा’ मेडिकल कैंप, 570 मरीजों का मुफ्त उपचार
अमर उजाला नेटवर्क, बांदीपोरा
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय सेना ने बांदीपोरा के कुल्हामा गांव में सेहत-ए-कुल्हामा मेडिकल कैंप आयोजित कर 570 ग्रामीणों को निःशुल्क जांच, दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श दिया।
बांदीपोरा में ‘सेहत-ए-कुल्हामा’ मेडिकल कैंप
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय सेना ने बांदीपोरा के कुल्हामा गांव में सेहत-ए-कुल्हामा नाम से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का आयोजन सेना की जनसंपर्क पहल के तहत किया गया।
Trending Videos
शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच, विशेषज्ञ सलाह और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए। सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं वाले इस क्षेत्र में मौसमी बीमारियों, पुरानी बीमारियों और बुनियादी स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी जानकारी देने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां लोगों को साफ-सफाई की आदतों और सीपीआरतकनीक की जानकारी भी दी गई।
इस शिविर से भारतीय सेना ने न केवल तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई, बल्कि स्वास्थ्य मानकों में सुधार, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस अवसर पर सेना और सिविल स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर के दौरान कुल 570 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया।