{"_id":"6a6664391756a237b805a4b8","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-970537-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: खिली धूप के बीच श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: खिली धूप के बीच श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलगाम मार्ग पर फिलहाल स्थगित है अमरनाथ यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान रविवार का दिन श्रद्धालुओं के लिए उत्साह और उमंग से भरा रहा। बीते कुछ दिनों से जारी खराब मौसम के बाद रविवार को बालटाल आधार शिविर में सुबह से ही सुहावनी और तेज धूप खिली रही। मौसम साफ होते ही आधार शिविर का माहौल हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
मौसम के अनुकूल रुख को देखते हुए प्रशासन ने बिना किसी देरी के हजारों श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करने की अनुमति दी। हालांकि, दूसरी ओर पहलगाम वाले पारंपरिक मार्ग पर यात्रा को सुरक्षा के लिहाज से अस्थायी रूप से स्थगित रखा गया है। बालटाल मार्ग पर सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। धूप खिलने से मार्ग की फिसलन कम हुई, जिससे यात्रियों की राह आसान हो गई। बेस कैंप से लेकर पवित्र गुफा तक के पूरे रास्ते पर सुरक्षा बल, स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय सेवादार मुस्तैद रहे। लंगरों में श्रद्धालुओं के लिए गरमा-गरम भोजन, चाय और नाश्ते का बेहतरीन प्रबंध देखा गया।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, बालटाल मार्ग से रविवार दोपहर तक 10 हजार से अधिक यात्रियों को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना किया जा चुका था। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
वहीं, जयपुर के रमेश शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों से मौसम खराब था तो थोड़ी चिंता थी। रविवार सुबह जैसे ही धूप खिली तो ऐसा लगा जैसे साक्षात बाबा बर्फानी ने बुलावा भेजा हो। इंदौर की सुनीता देवी ने बताया कि हम पहलगाम से यात्रा करने वाले थे, लेकिन वहां यात्रा रुकने के बाद हमें बालटाल भेजा गया। यहां आकर धूप में चढ़ाई शुरू करना एक अद्भुत अनुभव है। अमृतसर के गुरप्रीत सिंह ने बताया कि स्थानीय निवासियों और सेना का सहयोग सराहनीय है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पूरे ट्रैक पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और भारतीय सेना के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में बालटाल और आसपास के इलाकों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है, जिससे आने वाले दिनों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा हो सकता है।