फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: महबूबा मुफ्ती पर अल्ताफ बुखारी ने बोला तीखा हमला

विज्ञापन
jammu and kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे जेन ज़ी युवाओं की तुलना कश्मीर के प्रदर्शनकारियों से करते हुए कश्मीरी प्रदर्शनकारियों को आतंकवादी करार दिया,जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
बुखारी ने कहा कि कश्मीरी प्रदर्शनकारियों को आतंकवादी बताना “बहुत निम्न स्तर पर उतरने”जैसा है और यह वही सोच दर्शाता है जो महबूबा मुफ्ती ती ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री रहते हुए दिखाई थी। बुखारी ने आरोप लगाया कि महबूबा मुफ्ती के मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिससे सैकड़ों युवक-युवतियों की आंखों की रोशनी चली गई या वे गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन

बुखारी ने पीडीपी अध्यक्ष पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, “पहले वह कांग्रेस नेताओं को खुश करने के लिए जंतर-मंतर गईं और अब कश्मीर के प्रदर्शनकारियों को आतंकवादी बताकर भाजपा में अपने आकाओं को खुश करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग जानते हैं कि पूर्ववर्ती राज्य में भाजपा किसके सहयोग से सत्ता में आई थी और अब उस राजनीतिक इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed