फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: आंधी-बारिश और बादल फटने से सेब के बागों को भारी नुकसान

विज्ञापन
jammu and kashmir news
शोपियां। बीते दो हफ्तों से हो रही बारिश, बादल फटने, आंधी के कारण सेब के बागों को भारी नुकसान हुआ है। इससे बागवानों की आजीविका और आने वाले कटाई सीजन को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

गुरुवार रात को तेज हवाओं के कारण एक दर्जन से ज्यादा गांव प्रभावित हुए। इससे सेब के बागों और अन्य बागवानी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बागवानों के मुताबिक तेज हवाओं से बड़ी संख्या में सेब पेड़ों से गिर गए हैं। यह नुकसान ऐसे समय में हुआ है जब आने वाले हफ्तों में फसल के पकने और कटाई शुरू होने की उम्मीद थी। शोपियां में हजारों परिवारों की आय का मुख्य स्रोत सेब की खेती है। बागवान इसी सालाना फसल से घर का खर्च, मकान बनाना और मरम्मत, बच्चों की पढ़ाई और कृषि ऋण चुकाते हैं। इस वजह से हुए नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। बागवान मोहम्मद याकूब शेख ने बताया कि वह हर साल अपने बाग से करीब 1500 सेब की पेटियां निकालते थे जिससे 15 लाख रुपये से ज्यादा की आमदनी होती थी, लेकिन हाल की आंधी और बादल फटने से उनके बाग को भारी नुकसान हुआ है। बागवानों ने किसान क्रेडिट कार्ड ऋण में आंशिक माफी या पुनर्गठन की भी मांग की है। उनका कहना है कि फसल का बड़ा नुकसान होने के बाद कई किसानों के लिए कर्ज चुकाना मुश्किल होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed