{"_id":"6a7644eb3943fd3db90c9563","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-980754-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कल से दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कल से दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे। इससे तापमान में कमी आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर 9 से 11 अगस्त के बीच कश्मीर के कुछ ऊपरी हिस्सों में बादल फटने या तेज बारिश से निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड की आशंका जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, साथ ही कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए तेज बारिश भी हो सकती है। 9-11 अगस्त को ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जम्मू डिवीजन के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और कश्मीर डिवीजन के कुछ जिलों में थोड़ी देर के लिए तेज बारिश होने की संभावना है। इससे संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। 12-17 अगस्त को कई जगहों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, साथ ही कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए तेज बारिश भी हो सकती है।
श्रीनगर में वीरवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है।