{"_id":"6a6521f0babdb699690df7dc","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-969708-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नेता प्रतिपक्ष सुनील ने नेकां पर खेल कोटे में घोटाले का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नेता प्रतिपक्ष सुनील ने नेकां पर खेल कोटे में घोटाले का आरोप लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) पर तीखा हमला बोला है। उमर अब्दुल्ला की हालिया टिप्पणियों पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें या उनकी पार्टी को अपनी साख साबित करने के लिए उमर अब्दुल्ला से किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
सुरक्षा और प्रशासनिक मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए भाजपा नेता सुनील शर्मा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर अतीत में खेल कोटे के तहत हुई नियुक्तियों और आवंटन में ''घोटाले'' का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेकां के शासनकाल के दौरान योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के अधिकारों का हनन किया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता की आवाज उठाने और सरकार की विफलताओं तथा अनियमितताओं को उजागर करने के अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर ध्यान भटकाने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपनी जवाबदेही से बचने के लिए बयानबाजी का सहारा ले रही है।