{"_id":"6a65220f4d9d12a0c504c555","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-113889-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: चार दिन बाद बड़गाम के बेरवा में दौड़ा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: चार दिन बाद बड़गाम के बेरवा में दौड़ा यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गाम। जिले के बेरवा कस्बे से होकर गुजरने वाला यातायात शनिवार को बहाल कर दिया गया। नल्लाह सुखनाग पर बने अस्थायी रास्ते को फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ से नुकसान पहुंचने के कारण पिछले चार दिनों से आवाजाही बंद थी।
गौरतलब है कि 21 जुलाई को भारी बारिश के कारण नल्लाह सुखनाग में अचानक बाढ़ आ गई थी। इससे वहां बना अस्थायी वैकल्पिक रास्ता बह गया था। इसके चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं आरएंडबी सब-डिवीजन बेरवा के एईई यानी सहायक कार्यकारी अभियंता शबीर अहमद ने बताया कि क्षतिग्रस्त डायवर्जन को दोबारा बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया गया। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद अधिकारियों ने वाहनों का सफल ट्रायल रन किया। इसके बाद स्थानीय लोगों के लिए रास्ता खोल दिया गया। डायवर्जन के बहाल होने से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अधिकारियों ने मोटर चालकों से अपील की है कि वे बहाल किए गए डायवर्जन को पार करते समय सावधानी बरतें।