{"_id":"6a6a5f8a56deadc11b00aa1d","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-114058-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बंद हाईवे से कश्मीर की बागवानी अर्थव्यवस्था पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बंद हाईवे से कश्मीर की बागवानी अर्थव्यवस्था पर खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने भूस्खलन और खराब मौसम के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार हो रहीं रुकावटों पर चिंता व्यक्त की है। पार्टी का कहना है कि इससे कश्मीर के फल उत्पादकों को देशभर के बाजारों तक फसल भेजने में भारी दिक्कत हो रही है। पार्टी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में प्रशासन को असाधारण कदम उठाने की जरूरत है। कई दिनों तक सेब के रुके रहने से उनकी गुणवत्ता और किसानों की कमाई सभी प्रभावित होती हैं।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कटाई का हर सीजन हमारे बागवानों के लिए साल भर की मेहनत, निवेश और उम्मीद का प्रतीक होता है। आज कई उत्पादक चिंतित हैं क्योंकि सड़कों के प्रभावित होने के कारण फलों से भरी उनकी गाड़ियां रुकी हुई हैं। प्रशासन को समझना होगा कि यह सिर्फ ट्रैफिक प्रबंधन का मुद्दा नहीं, बल्कि आर्थिक आपातकाल है। तुरंत कदम उठाए जाएं, ताकि बागवानी उत्पाद बिना देरी के बाजारों तक पहुंचे। इसके लिए मुगल रोड सहित सभी सुरक्षित विकल्पों को वाणिज्यिक वाहनों के लिए सक्रिय रूप से विचार किया जाना चाहिए। पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि बागवानी उत्पादों की निकासी के लिए एक समर्पित कार्य योजना बनाई जाए। पीडीपी ने कहा कि आपदा प्रबंधन सिर्फ सड़क बहाल करने तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसमें उन लोगों की आजीविका की सुरक्षा भी शामिल होनी चाहिए।