सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: कुलगाम में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
कुलगाम। पुलिस स्टेशन काजीगुंड की टीम ने एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक कुख्यात महिला ड्रग तस्कर, उसके बेटे और सहयोगी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे लगातार एंटी-ड्रग अभियान के दौरान की गई।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन काजीगुंड की एक नाका पार्टी ने चुर्रट, कुंड मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान शकूर खान निवासी मादनपोरा दिल्ली (हाल निवासी खानाबल बटपोरा) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 6.9 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने एक कुख्यात महिला ड्रग तस्कर रेखा पत्नी मोहम्मद सुलेमान निवासी बावाना दिल्ली, वर्तमान निवासी संगम तक पहुंच बनाई। विश्वसनीय सूचना और कानूनी सर्च वारंट हासिल करने के बाद पुलिस ने उसके किराए के मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने बिस्तर के नीचे बनाए गए एक गुप्त भूमिगत ठिकाने से करीब 8.4 ग्राम हेरोइन, सिरिंज, एल्युमिनियम फॉइल पेपर और चोरी का सामान बरामद किया। यह ठिकाना खास तौर पर पुलिस की नजर से बचने के लिए तैयार किया गया था।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला ने खुलासा किया कि वह क्षेत्र में 200 से ज्यादा ग्राहकों और ड्रग तस्करों को नशीले पदार्थ सप्लाई करती थी। उसने यह भी बताया कि ड्रग कारोबार से कमाए गए करीब 25 लाख रुपये पिछले वर्ष उसकी झुग्गी में लगी आग में जल गए थे। महिला ने यह भी खुलासा किया कि उसके परिवार के सदस्य भी कश्मीर में ड्रग तस्करी में शामिल हैं। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मीर बाजार में छापा मारकर उसके बेटे सद्दाम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे नेटवर्क और इसके आगे-पीछे के लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed