सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

छात्रों को बचाने के लिए कॉलेजों के पास हुक्का बार पर लगे रोक : पीडीपी

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता जुहैब यूसुफ मीर ने श्रीनगर में कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के पास हुक्का बार चलने की खबरों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा छात्र ऐसे प्रतिष्ठानों में जा रहे हैं। नशा विरोधी अभियान और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए मीर ने कहा कि युवाओं में गलत आदतों को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण से ही ये प्रयास पूरे होंगे।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के पास हुक्का बार होने से माता-पिता, शिक्षकों और समाज में जायज चिंता पैदा हो रही है। मीर ने कहा, सरकार युवाओं की सुरक्षा के मामले में चुनिंदा रवैया नहीं अपना सकती। अगर हम वाकई युवाओं को नशे और हानिकारक लत से बचाने को लेकर गंभीर हैं तो कॉलेजों और स्कूलों के पास चल रहे हुक्का बार के संचालन की तुरंत समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से ऐसे प्रतिष्ठानों को दी गई अनुमतियों की व्यापक समीक्षा करने, उम्र संबंधी पाबंदियों को सख्ती से लागू करने और जहां भी उल्लंघन मिले, जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया। मीर ने जोर देकर कहा कि शिक्षा क्षेत्र सीखने और व्यक्तिगत विकास के लिए अनुकूल होने चाहिए न कि ऐसी गतिविधियों के केंद्र बनें जो छात्रों को गलत दिशा में ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed