{"_id":"6a271a7cb77a03d6b207e2f2","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-932949-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: तेंदुए के हमले में पांच भेड़ों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: तेंदुए के हमले में पांच भेड़ों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शोपियां। जिले के चेक केलर गांव में तेंदुए ने रविवार रात के समय एक पशुशाला में घुसकर पांच भेड़ों को मार डाला और कई अन्य को घायल कर दिया।
प्रभावित परिवार के अनुसार,उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। अब्दुल रशीद मग्रे ने बताया कि पशुपालन ही उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई अन्य लोगों की तरह उनके पास बाग-बगीचे नहीं हैं और वह वर्षों से भेड़ पालन के जरिए अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं तथा बच्चों की शिक्षा का खर्च उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा, मैं हर साल दो या तीन भेड़ें बेचकर घरेलू खर्च और बच्चों की पढ़ाई का खर्च पूरा करता था। ईद जैसे त्योहारों के दौरान भी भेड़ों की बिक्री से अतिरिक्त खर्चों का प्रबंध हो जाता था। इस नुकसान ने हमारे परिवार की आजीविका को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।
मग्रे ने रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही पर चिंता जताते हुए वन्यजीव विभाग से तत्काल कदम उठाने की अपील की। उन्होंने नुकसान का उचित मुआवजा देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की भी मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos