{"_id":"6a2716e5250d497bf90805db","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-933004-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर यूनिवर्सिटी में निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर यूनिवर्सिटी में निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर यूनिवर्सिटी ने रविवार को हरित भविष्य के लिए साइकिलिंग थीम के साथ कैंपस में साइकिल रैली निकालकर 9वां विश्व साइकिल दिवस मनाया। यह कार्यक्रम केयू के फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स निदेशालय की तरफ से भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय तथा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था।
रैली में फैकल्टी सदस्यों, प्रशासनिक कर्मचारियों, छात्रों, कश्मीर यूनिवर्सिटी मॉडल हाई स्कूल के बच्चों, मिर्जा बाग सहित कैंपस के निवासियों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह पर्यावरण के अनुकूल आवागमन और फिटनेस को बढ़ावा देने के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।
अपने संदेश में वाइस चांसलर प्रो. निलोफर खान ने सभी लोगों की भागीदारी की सराहना की और पर्यावरण के प्रति जागरूकता और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में ऐसी पहलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से परिवहन के एक टिकाऊ साधन और स्वस्थ जीवन शैली के विकल्प के रूप में साइकिलिंग को सक्रिय रूप से अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Trending Videos