फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: अमरनाथ यात्रा के बीच घाटी पहुंचे आर्मी चीफ, सुरक्षा और सामरिक तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जनरल धीरज सेठ  ने भारतीय सेना के चिनार कोर मुख्यालय और उसकी यूनिट्स का दौरा किया।  - फोटो : srinagar news
श्रीनगर। भारतीय सेना के नए प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बुधवार को कश्मीर घाटी का दौरा किया। सेनाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद जनरल सेठ का यह पहला कश्मीर दौरा है। यह इस बात का सीधा संकेत है कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और कश्मीर घाटी में जारी शांति व्यवस्था भारतीय सैन्य नेतृत्व की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेष रूप से इस समय जब अमरनाथ यात्रा पूरे चरम पर है, आर्मी चीफ का खुद कमान संभालते हुए ग्राउंड जीरो पर पहुंचना देश और दुनिया को सुरक्षा का एक बेहद मजबूत और आश्वस्त करने वाला संदेश देता है।
विज्ञापन

श्रीनगर स्थित सेना की प्रतिष्ठित 15 कोर (चिनार कोर्प्स) के मुख्यालय पहुंचे जनरल धीरज सेठ ने घाटी के मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य, आंतरिक सुरक्षा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना की युद्धक तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। भारतीय सेना के अतिरिक्त जनसूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने सोशल मीडिया पर इस दौरे की जानकारी साझा करते हुए बताया कि थल सेनाध्यक्ष को कश्मीर में चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल और बदलते सामरिक घटनाक्रमों के साथ-साथ अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए अभेद्य सुरक्षा प्रबंधों के बारे में पूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरे के दौरान जनरल सेठ ने सेना में आधुनिक तकनीकों के समावेश, सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने और हर प्रकार के ऑपरेशंस के लिए सेना को पूरी तरह तैयार रखने के प्रयासों की भी गहन समीक्षा की। आर्मी चीफ का यह दौरा साफ तौर पर दर्शाता है कि सेना न केवल अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि सीमा पार से होने वाली किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पूरी मुस्तैदी और बेजोड़ पेशेवर अंदाज के साथ ड्यूटी निभा रहे जवानों की हौसलाअफजाई करते हुए सेना प्रमुख ने घाटी में अमन-चैन बनाए रखने के उनके निरंतर प्रयासों की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed