{"_id":"6a4ea02fe595d478ee06785b","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-956709-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर बेग की पत्नी सफीना बेग नेकां में हुई शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर बेग की पत्नी सफीना बेग नेकां में हुई शामिल
विज्ञापन
सफीना बेग को पार्टी में शामिल करते मुख्यमंत्र उमर और नेका अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला।
- फोटो : srinagar news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की सियासत में उलटफेर सामने आया है। बारामुला जिला विकास परिषद (डीडीसी) की पूर्व चेयरपर्सन और पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग की पत्नी एडवोकेट सफीना बेग बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गईं। श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सुबह में आयोजित एक भव्य और विशेष राजनीतिक समारोह के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री व पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सफीना बेग का पार्टी में औपचारिक और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल देखा गया, जहां बारामुला से आए उनके सैकड़ों समर्थक ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते दिखाई दिए।
सफीना बेग का नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होना घाटी, विशेषकर उत्तर कश्मीर की राजनीति में एक बेहद महत्वपूर्ण उलटफेर माना जा रहा है। सफीना बेग का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है। वह बारामुला डीडीसी की चेयरपर्सन रहने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर हज कमेटी की प्रमुख भी रह चुकी हैं। इससे पहले वह पीडीपी की महिला विंग की अध्यक्ष और सज्जाद लोन की अगुवाई वाली पीपुल्स कॉन्फ्रेंस से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने साल 2024 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में बारामुला की वागूरा-क्रीरी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था। चूंकि उत्तर कश्मीर की राजनीति में दशकों से मुजफ्फर हुसैन बेग का एक बड़ा राजनीतिक रसूख रहा है, ऐसे में सफीना बेग के इस कदम से नेशनल कॉन्फ्रेंस को बारामुला और आसपास के पूरे इलाके में एक बड़ी सियासी बढ़त मिलने की उम्मीद है।
सफीना बेग का स्वागत करते हुए डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सफीना बेग के लंबे अनुभव और जनसेवा के प्रति निष्ठा से पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं सफीना बेग ने स्पष्ट किया कि उनका यह फैसला काफी सोच-विचार और आत्ममंथन के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं किसी पद या कुर्सी की लालसा में नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुई हूं।