सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: श्रीनगर में बारिश, गुलमर्ग व ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी, मुगल रोड बंद

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकों में बुधवार को दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही। वहीं गुलमर्ग समेत कश्मीर घाटी के अन्य ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। इससे मुगल रोड फिर से बंद हो गया। बारिश और बर्फबारी के कारण दिन का तापमान एक ही दिन में 7 डिग्री तक गिर गया।
Trending Videos

कश्मीर घाटी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार को गुलमर्ग, जोजिला दर्रा, साधना टॉप, सिंथन दर्रा, पीर की गली, राजदान दर्रा और कश्मीर घाटी के अन्य ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। इससे मुगल रोड फिर से बंद हो गया। वहीं श्रीनगर, अनंतनाग, काजीगुंड, कुलगाम सहित कई मैदानी इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार 19-20 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर विशेषकर रात व सुबह के समय रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है। 21-23 मार्च को आम तौर पर मौसम शुष्क रहेगा। 24-25 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
ऊंचे इलाकों और महत्वपूर्ण दर्रों से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी से यात्रा की योजना बनाएं। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे 20 मार्च तक खेतीबाड़ी के काम रोक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed