सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: सोपोर पुलिस ने तीन घोषित अपराधियों की संपत्ति कुर्क की

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को तीन घोषित अपराधियों की संपत्ति कुर्क की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी तंत्र के खिलाफ लगातार कार्रवाई के तहत सोपोर पुलिस ने पुलिस स्टेशन पांजला में दर्ज एफआईआर के तहत अचल संपत्तियां कुर्क कर लीं।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के सहयोग से नादिहाल में रियाज अहमद लोन की 2 कनाल 16 मरला जमीन, एजाज अहमद लोन की 10 मरला जमीन और मुश्ताक अहमद शाह की 2 कनाल जमीन कुर्क की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि लगातार प्रयासों के बावजूद सभी आरोपी कानूनी कार्यवाही से बच रहे थे। इसक बाद कोर्ट ने उन्हें सीआरपीसी की धारा 87 के तहत ‘अपराधी’ घोषित कर दिया था। इसके बाद न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए राजस्व अभिलेखों और स्थानीय पूछताछ के माध्यम से संपत्तियों के उचित सत्यापन के बाद कुर्की की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed