{"_id":"69c6e3ada2885092cf0c9062","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-870319-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एक्सपायर्ड ग्लूकोज मामले में जीएमसी अनंतनाग ने तीन कर्मी किए सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एक्सपायर्ड ग्लूकोज मामले में जीएमसी अनंतनाग ने तीन कर्मी किए सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी ) अनंतनाग के तीन कर्मचारियों को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया।
यह कार्रवाई सर्जिकल वार्ड में मरीज़ों को कथित तौर पर एक्सपायर्ड ग्लूकोज दिए जाने की शिकायतों के बाद की गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई तब शुरू की गई जब मरीज़ों के साथ आए लोगों ने इस मामले को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया। सस्पेंड किए गए अधिकारियों की पहचान लतीफ वानी (फार्मासिस्ट और इंचार्ज स्टोर कीपर), आसिफ इलियास (टेक्निकल असिस्टेंट और इंचार्ज फार्मासिस्ट, सर्जिकल वार्ड) और उजमा हामिद (स्टाफ नर्स, सर्जिकल वार्ड) के तौर पर हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि सस्पेंशन के दौरान इन तीनों को मेडिकल सुपरिटेंडेंट के कार्यालय से अटैच कर दिया गया है और उन्हें बिना इजाजत लिए हेडक्वार्टर न छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि तथ्यों का पता लगाने और ज़िम्मेदारी तय करने के लिए एक विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने आगे कहा कि मरीज़ों की सुरक्षा से समझौता करने वाली किसी भी लापरवाही से सख्ती से निपटा जाएगा। इस बीच इस त्वरित कार्रवाई की जनता ने सराहना की ।
Trending Videos