{"_id":"69f269e3e50310fce902ac7f","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-899741-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग में ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन, करोड़ों की अवैध संपत्तियों पर चला ‘पीला पंजा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग में ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन, करोड़ों की अवैध संपत्तियों पर चला ‘पीला पंजा’
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। जिले में में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कब्जों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया गया। आरोप है कि ये संपत्तियां ड्रग तस्करी से जुड़े लोगों की तरफ से सरकारी जमीन पर खड़ी की गई थीं।
यह कार्रवाई एनएच-44 के किनारे स्थित संगम एस्टेट की सरकारी भूमि पर की गई। यहां अवैध रूप से निर्मित कई इमारतों को गिराया गया। इन ढांचों का उपयोग सड़क किनारे ढाबों के रूप में किया जा रहा था।
जांच में सामने आया कि इन संपत्तियों का संबंध एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में शामिल आरोपियों से है। जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनमें गुल मोहम्मद मीर और बशीर अहमद मीर निवासी डोनिपोरा संगम के रूप में हुई है। गुल मोहम्मद मीर के खिलाफ बिजबिहाड़ा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गयाहै जबकि बशीर अहमद मीर के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं।
इसके अलावा मोहम्मद मकबूल मीर, एजाज अहमद और गुलाम मोहिउद्दीन मीर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इन सभी के विरुद्ध भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अनंतनाग पुलिस नशीले पदार्थों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है। इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ जानकारी साझा कर कानून प्रवर्तन एजेंसियों का सहयोग करें।
इसके अलावा मोहम्मद मकबूल मीर, एजाज अहमद और गुलाम मोहिउद्दीन मीर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। ये सभी डोनिपोरा संगम के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ बिजबिहाड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है। जांच में पाया गया कि ये सभी इमारतें सरकारी जमीन पर बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से खड़ी की गई थीं।
Trending Videos