सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: घाटी में बदला मौसम, बारिश और बादल छाने से तापमान में गिरावट

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
श्रीनगर। मौसम में बदलाव का असर कश्मीर घाटी में दिखाई दे रहा है। श्रीनगर में सुबह रिमझिम बारिश हुई जबकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 6.4 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।
Trending Videos


कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 8.4 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन स्थल पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.6 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।
वहीं गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को देर दोपहर के समय घाटी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed