{"_id":"69bb036e79a4eb41a507c3b9","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110054-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आईआईएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने लेह में एलजी की सचिव से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आईआईएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने लेह में एलजी की सचिव से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों के समूह ने बुधवार को भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत उपराज्यपाल सचिवालय में उपराज्यपाल की सचिव शशांका अला से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में आईआईएस ग्रुप ‘बी’ के 24 अधिकारी प्रशिक्षु शामिल थे। ये वर्तमान में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के तहत नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में अपना फाउंडेशन कोर्स कर रहे हैं।
अपने प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में ये अधिकारी प्रशिक्षु 15 मार्च से 21 मार्च तक अखिल भारतीय अध्ययन दौरे पर हैं। उनका लेह दौरा 18 मार्च से 20 मार्च तक निर्धारित है।
मुलाकात की शुरुआत एक संक्षिप्त परिचय सत्र से हुई। इसमें प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपना परिचय दिया और शशांका अला को अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा भारत दर्शन के उद्देश्यों से अवगत कराया।
चर्चा के दौरान शशांका अला ने शासन और जनसंपर्क में प्रभावी संचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। विशेष रूप से लद्दाख जैसे भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से विशिष्ट क्षेत्र में। उन्होंने युवा अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और सरकार व जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए सूचना के जिम्मेदार और पारदर्शी प्रसार के महत्व को रेखांकित किया।
आईआईएस प्रशिक्षुओं ने लद्दाख की यात्रा और वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि ऐसे संवाद दूरदराज और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझने का मूल्यवान अनुभव प्रदान करते हैं।
Trending Videos