{"_id":"69c0d57fd6291238d40c91bc","slug":"two-snow-avalanches-struck-the-85-km-long-bandipora-gurez-area-of-north-kashmir-s-bandipora-district-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: एक के बाद एक बर्फीले तूफान, बांदीपोरा-गुरेज सड़क पर हिमस्खलन का कहर, यातायात पूरी तरह ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: एक के बाद एक बर्फीले तूफान, बांदीपोरा-गुरेज सड़क पर हिमस्खलन का कहर, यातायात पूरी तरह ठप
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार
बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर दो बार लगातार हिमस्खलन होने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई और यातायात बाधित हो गया।
बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर हिमस्खलन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज मार्ग पर दो बार लगातार बर्फीले हिमस्खलन होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जिससे इलाके में जोखिम बढ़ गया है।
Trending Videos
अधिकारियों के अनुसार एक बड़ा हिमस्खलन करीब 200 मीटर लंबा और 10 फीट ऊंचा था, जो बांदीपोरा- गुरेज सड़क के पास आया। वहीं दूसरा हिमस्खलन कोरकबल गांव के पास हुआ जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन घटनाओं के चलते गुरेज सेक्टर की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उस समय सड़क पर यातायात न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
घटना के तुरंत बाद BRO ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 56 आरसीसी टीमों को मौके पर तैनात किया। बर्फ हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है ताकि जल्द से जल्द सड़क को दोबारा खोला जा सके।
प्रशासन ने लोगों को फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा से बचने की सलाह दी है। यात्रियों से कहा गया है कि वे सफर से पहले जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर ताजा स्थिति की जानकारी जरूर लें। फिलहाल सड़क बहाली का कार्य जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन