{"_id":"69c0cfd232605f29450e2219","slug":"midnight-explosion-in-harsat-of-samba-gate-blown-to-pieces-fsl-team-engaged-in-investigation-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में आधी रात धमाका: गेट के उड़े परखच्चे, घर के बाहर धमाके से मची अफरा-तफरी, पुलिस और FSL की टीमें मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में आधी रात धमाका: गेट के उड़े परखच्चे, घर के बाहर धमाके से मची अफरा-तफरी, पुलिस और FSL की टीमें मौके पर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार
सांबा जिले के घगवाल क्षेत्र के हरसत गांव में देर रात एक घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ, जिससे मुख्य गेट क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके में दहशत फैल गई।
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित सांबा जिले के घगवाल क्षेत्र के हरसत गांव में सोमवार देर रात एक जोरदार धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। यह धमाका रात करीब 1 बजे एक रिहायशी मकान के बाहर हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई।
Trending Videos
धमाका इतना तेज था कि घर का मुख्य लोहे का गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दीवारों में भी दरारें आ गईं। घटना के समय घर के अंदर मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटाकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमाका किस प्रकार का था और इसमें किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में एहतियात के तौर पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन