सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा पहुंचे लद्दाख, केंद्र की उपलब्धियां बताईं

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
लेह। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत लद्दाख का दौरा किया।


अपने दौरे के दौरान मंत्री ने प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक नेताओं से मुलाकात की, जिनमें हिज एमिनेंस थिकसे खाम्पो रिनपोछे, हिज एमिनेंस द्रुकपा थुकसे रिनपोछे तथा पूर्व सांसद थुपस्तान छेवांग शामिल हैं। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के उद्घाटन सत्र में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मंत्री मल्होत्रा ने केंद्र सरकार की विकास उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और लद्दाख में बुनियादी ढांचे, संपर्क सुविधा, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा तथा जनकल्याण के क्षेत्रों में हुए विकास का उल्लेख किया।
विज्ञापन


उन्होंने लेह के निकट एनएच-3 बाईपास परियोजना का निरीक्षण भी किया और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी लद्दाख के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed