सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: नाबार्ड के सहयोग से लद्दाख के छह उत्पादों को मिला जीआई टैग

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
लेह। लद्दाख की पारंपरिक हस्तकलाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में नाबार्ड ने केंद्र शासित प्रदेश के छह स्वदेशी उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


नव-पंजीकृत उत्पादों में लद्दाख चिलिंग मेटल वर्क, पबू ऑफ लद्दाख, लद्दाख लिकिर पॉटरी, लद्दाख छाली टेक्सटाइल्स, लद्दाख पेंटिंग और लद्दाख थिग्मा शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ नाबार्ड के सहयोग से जीआई मान्यता प्राप्त लद्दाखी उत्पादों की कुल संख्या सात हो गई है। इससे पहले वर्ष 2023 में लद्दाख वुड कार्विंग को भी जीआई टैग प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहल नाबार्ड द्वारा समर्थित एक अनुदान आधारित परियोजना के माध्यम से लागू की गई, जिसे एजेंसी ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने क्रियान्वित किया। संस्था ने भौगोलिक संकेतक अधिनियम के तहत पंजीकरण प्रक्रिया में तकनीकी सहायता प्रदान की।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार जीआई टैग से लद्दाख के पारंपरिक उत्पादों को नकली और अनधिकृत उपयोग से संरक्षण मिलेगा, उनकी बाजार में पहचान और मूल्य बढ़ेगा, ब्रांडिंग के अवसर मजबूत होंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed