{"_id":"6a31a8e40398eb5aa506a491","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11006-112350-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: विधायक डॉ. बशीर ने पाजलपोरा, जाबलीपोरा आदि का किया दौरा, लिफ्ट सिंचाई योजनाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: विधायक डॉ. बशीर ने पाजलपोरा, जाबलीपोरा आदि का किया दौरा, लिफ्ट सिंचाई योजनाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनंतनाग। बिजबिहाड़ा के विधायक डॉ. बशीर अहमद वीरी ने मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के पाजलपोरा, जाबलीपोरा, सेमथन, नाटीपोरा और तुलखुन गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां संचालित लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की प्रगति जांची।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण किया तथा किसानों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने सिंचाई सुविधाओं की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर संचालन और रखरखाव के निर्देश दिए।
डॉ. वीरी ने कहा कि कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए सिंचाई सुविधाओं का सुचारु रूप से कार्य करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध हो और किसी भी तकनीकी समस्या का समयबद्ध समाधान किया जाए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने भी विधायक के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी मांगें और समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और किसानों की बेहतरी उनकी प्राथमिकता है तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।