{"_id":"69f1f5536e84a4c1790948f2","slug":"jammu-kashmir-police-promotes-1-785-personnel-across-ranks-srinagar-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Police Promotes: जम्मू-कश्मीर पुलिस में बड़ा बदलाव, 1785 जवानों को मिली नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Police Promotes: जम्मू-कश्मीर पुलिस में बड़ा बदलाव, 1785 जवानों को मिली नई जिम्मेदारी
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 1,785 कर्मियों को उनके प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर विभिन्न पदों पर पदोन्नति दी है।
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
विस्तार
श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए 1,785 पुलिस कर्मियों को उनके अगले पदों पर पदोन्नत किया। इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पदोन्नति प्रक्रिया विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के आधार पर पूरी की गई।
Trending Videos
यह समिति कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिर्दी की अध्यक्षता में गठित की गई थी जिसने हेड कांस्टेबल, सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के प्रदर्शन व योग्यता का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नत किए गए कर्मियों में 300 हेड कांस्टेबल 1020 सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल और 465 कांस्टेबल शामिल हैं, जिन्हें असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल के पदों पर पदोन्नति दी गई है।
आईजीपी ने सभी पदोन्नत कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ काम करते हुए प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देंगे।

कमेंट
कमेंट X