सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kupwara, BSF Official Died, Accident

Srinagar News: कुपवाड़ा में वाहन की चपेट में आने से बीएसएफ अधिकारी की मौत

विज्ञापन
Kupwara, BSF Official Died, Accident
विज्ञापन
कुपवाड़ा। जिले में एक बीएसएफ कैंप के अंदर मंगलवार को विभागीय वाहन की चपेट में आने से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के एक अधिकारी की मौत हो गई। उनकी पहचान सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) ओमप्रकाश पुत्र मुकट नाथ के तौर पर हुई है। वह बीएसएफ की 127वीं बटालियन में तैनात थे।
Trending Videos


अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब कैंप परिसर के अंदर एक विभागीय वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। वाहन ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल को तुरंत इलाज के लिए उप जिला अस्पताल कुपवाड़ा ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। हादसे के हालात का पता लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वह कहां के रहने वाले थे, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed