{"_id":"69b07824a56cbf5b520bcc85","slug":"srinagar-dr-farooq-abdullah-meet-irani-deupty-abbassdor-srinagar-news-c-10-lko1021-854924-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: ईरान के डिप्टी एम्बेसडर से मिले फारूक, खामनेई की हत्या पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: ईरान के डिप्टी एम्बेसडर से मिले फारूक, खामनेई की हत्या पर जताया शोक
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में डॉ. फारूक अब्दुल्ला। स्रोत स्वयं
- फोटो : credit
विज्ञापन
- दुख की इस घड़ी में ईरान के लोगों के साथ व्यक्त की एकजुटता
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को नई दिल्ली में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की एम्बेसी में जाकर ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की हत्या पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईरान के डिप्टी एम्बेसडर से भी मुलाकात की।
पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. फारूक ने पुस्तिका पर शोक संदेश लिखा और जम्मू-कश्मीर के लोगों की ओर से दिल से हमदर्दी और संवेदना जताई। उनके साथ सांसद चौधरी मोहम्मद रमजान, सज्जाद अहमद किचलू और गुरविंदर सिंह ओबेरॉय भी थे। एनसी अध्यक्ष ने दुख की इस घड़ी में ईरान के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि नेकां प्रतिनिधिमंडल ईरान के डिप्टी एम्बेसडर से भी मिलाऔर खामनेई की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इससे पूर्व सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कई प्रतिनिधिमंडलों ने ईरान एम्बेसी में जाकर खामनेई की मौत पर शोक व्यक्त किया था। साथ ही भारतीय विशेष कश्मीरी छात्रों की सुरक्षित वापसी का मुद्दा भी उठाया था। इनमें पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, एनसी सांसद चौधरी मोहम्मद रमजान, सज्जाद अहमद किचलू और गुरविंदर सिंह ओबेरॉय और जम्मू कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी शामिल थे।
Trending Videos