सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Jojila Tunnel, BJp Leaders Visit ,

Srinagar News: जोजिला सुरंग परियोजना का भाजपा नेताओं ने किया दौरा

विज्ञापन
Leh, Jojila Tunnel, BJp Leaders Visit ,
विज्ञापन
- लद्दाख की कनेक्टिविटी में इसे बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

लेह। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को जोजिला सुरंग परियोजना स्थल का दौरा किया। नेताओं ने भारत सरकार की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं में से एक की प्रगति की समीक्षा की। इस दल का नेतृत्व लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के पूर्व अध्यक्ष ताशी ग्यालसन कर रहे थे।

परियोजना अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी तथा निर्माण कार्यों के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। नेताओं ने सुरंग के भीतर जाकर परियोजना का प्रत्यक्ष निरीक्षण भी किया। ताशी ग्यालसन ने कहा कि यह जानकर उत्साहवर्धक है कि सुरंग का ब्रेकथ्रू (दोनों सिरों का मिलन) 9 जून को होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के भी इस अवसर पर उपस्थित रहने की संभावना है जो क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्यालसन ने जोजिला सुरंग को लद्दाख के लोगों के लिए जीवनरेखा बताते हुए कहा कि यह परियोजना लद्दाख को पूरे वर्ष देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे आर्थिक विकास, पर्यटन और समग्र प्रगति को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित की जा रही यह परियोजना सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Trending Videos


पिछले एक दशक में लद्दाख में हुए विकास का उल्लेख करते हुए ग्यालसन ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश ने बीते 12 वर्षों में आधारभूत संरचना और जनसेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति देखी है, जो पिछले कई दशकों की विकास गति से कहीं अधिक है।

भाजपा नेताओं ने लद्दाख में प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि जोजिला सुरंग के पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी सुधार होगा और सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed