सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Father Jump River, Save Son, PS Liddhar, Laganbal

Srinagar News: बेटे को बचाने के पिता लिद्दर नदी में कूदे, लापता

विज्ञापन
Srinagar, Father Jump River, Save Son, PS Liddhar, Laganbal
पहलगाम में लिद्दर नदी में गिरे पिता पुत्र की तलाश में जाते बचाव कर्मी। संवाद - फोटो : जिला चिकित्सालय में शपथ लेते स्वास्थ्य कर्मी व अन्य।
विज्ञापन
-- पहलगाम में पारिवारिक सैर दर्दनाक हादसे में बदली, लोगों ने बेटे को तो निकाल लिया, पिता तेज धारा में बह गए

- लंगनबल इलाके में कोलाहोई ग्रीन होटल के पास हुई घटना, एसडीआरएफ की टीमें कर रहीं तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक पारिवारिक सैर दर्दनाक हादसे में बदल गई। यहां 42 वर्षीय मोहम्मद अशरफ मीर निवासी जवाहर नगर श्रीनगर, लिद्दर नदी में अपने बेटे को बचाने के दौरान तेज बहाव में बह गए।



अधिकारियों के अनुसार, यह घटना लंगनबल इलाके में कोलाहोई ग्रीन होटल के पास उस समय हुई जब परिवार नदी किनारे तस्वीरें खींच रहा था। इसी दौरान अशरफ मीर का बेटा फहाद अचानक फिसलकर लिद्दर नदी में गिर गया। बेटे को बचाने के लिए अशरफ मीर तुरंत नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज धारा की चपेट में आकर खुद भी बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने फहाद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि अशरफ मीर लापता हो गए हैं और उनके डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद प्रशासन ने बड़े स्तर पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

एसडीआरएफ की टीमें और स्थानीय राफ्टिंग समूह लापता व्यक्ति की तलाश में जुटे हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed