{"_id":"69c19f35adcc1a35860b8452","slug":"leh-leh-manali-highway-snow-will-removed-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110129-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लेह–मनाली संपर्क बहाल करने के लिए बर्फ हटाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लेह–मनाली संपर्क बहाल करने के लिए बर्फ हटाने का कार्य शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क बहाल करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-3 (लेह–सरचू–मनाली) से बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है।
251.5 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग भारी बर्फबारी के कारण हर वर्ष लगभग चार से पांच महीनों तक बंद रहता है। वर्तमान में बर्फ हटाने का कार्य अत्यधिक प्रतिकूल मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में तीन ऊंचे दर्रों तांगलंग ला (17,482 फीट), लाचुलुंग ला (16,616 फीट) और नाके ला (15,547 फीट) पर किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार मार्ग खुलने से सरचू सहित दूरस्थ गांवों और सीमा चौकियों से संपर्क फिर से स्थापित होगा जिससे लगभग 5,000 से 6,000 लोगों को लाभ मिलेगा तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात सशस्त्र बलों को आवश्यक लॉजिस्टिक सहायता सुनिश्चित होगी।
यह अभियान 753 बॉर्डर रोड्स टास्क फोर्स के तहत 111 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी की टीमों की ओर से भारी बर्फ काटने वाली मशीनों की मदद से चौबीसों घंटे चलाया जा रहा है ताकि इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग को जल्द बहाल किया जा सके। बीआरओ ने इस मार्ग को समय पर खोलने और क्षेत्र में परिचालन तत्परता व आवश्यक संपर्क बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
Trending Videos