{"_id":"69dc02b2e0e36fec0706360e","slug":"leh-lg-ladakh-vk-sexsena-inagurate-rdd-complex-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110491-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल में लोगों को अब एक ही छत तले मिलेंगी सरकारी सेवाएं : सक्सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल में लोगों को अब एक ही छत तले मिलेंगी सरकारी सेवाएं : सक्सेना
विज्ञापन
कारगिल में पौधारोपण अभियान के दौरान लद्दाख के उपराज्यपाल पौधे को पानी देते हुएस्रोत - सूचना वि
विज्ञापन
- लद्दाख के उपराज्यपाल ने कारगिल में 19.56 करोड़ से तैयार आरडीडी कॉम्प्लेक्स, संसाधन केंद्र और को-वर्किंग स्पेस का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
कारगिल। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कारगिल में नवनिर्मित ग्रामीण विकास विभाग कॉम्प्लेक्स, कुर्बाथांग स्थित जिला संसाधन केंद्र और एक को-वर्किंग स्पेस का रविवार को उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कारगिल के लोगों को अब एक ही छत सरकारी सेवाएं मिलेंगी।
19.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस आरडीडी कॉम्प्लेक्स में निदेशालय, सहायक आयुक्त विकास और जिला पंचायत अधिकारी सहित प्रमुख अधिकारी एक ही छत के नीचे बैठेंगे और जनता की सेवा करेंगे। इस परिसर में संसाधन केंद्र, पुस्तकालय और एक सम्मेलन कक्ष भी शामिल है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सक्सेना ने कहा कि यह नया बुनियादी ढांचा ग्रामीण योजना, सुशासन और संस्थागत क्षमता को मजबूत करेगा जिससे विशेष रूप से कारगिल के दूरदराज क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के समावेशी और सतत विकास के विजन के अनुरूप है।
लद्दाख के सामरिक महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने संतुलित विकास की आवश्यकता पर जोर दिया जिसमें बुनियादी ढांचा, पर्यटन और आजीविका के अवसर शामिल हैं। उन्होंने पश्मीना, खुबानी और सी-बकथॉर्न जैसे स्थानीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में संभावनाओं का भी उल्लेख किया। उपराज्यपाल ने क्षेत्र में उद्यमिता और स्टार्ट-अप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से को-वर्किंग स्पेस का भी उद्घाटन किया। यह सुविधा युवाओं और पेशेवरों को साझा कार्यस्थल, बुनियादी ढांचा और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि यह पहल लद्दाख में समावेशी विकास और सतत आर्थिक प्रगति के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Trending Videos