सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, JKSA, Demand Came Back, Dead Bodies, Kuwait Accident, Wrote Letter

कुवैत हादसे में जान गंवाने वाले छह युवाओं के शव लाए जाएं : जेकेएसए

विज्ञापन
Srinagar, JKSA, Demand Came Back, Dead Bodies, Kuwait Accident, Wrote Letter
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर छात्र संघ (जेकेएसए) ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर कुवैत में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले जम्मू और कश्मीर के छह युवाओं के शवों को वापस लाने के लिए तत्काल दखल देने की मांग की है।
Trending Videos

विदेश मंत्री को संबोधित एक पत्र में संघ ने पुंछ और राजोरी जिलों के उन युवाओं की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया जो 9 अप्रैल को कुवैत के साद अल अब्दुल्ला इलाके के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना में मारे गए थे। संघ के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने बताया कि हादसे में मृत फरीद अहमद, सरफराज अहमद, मोहम्मद खालिक, मुख्तार अहमद, मुमताज राशिद और तस्वीर हुसैन काम से लौट रहे थे। तभी एक व्यस्त हाईवे पर उनकी गाड़ी की टक्कर दूसरी गाड़ी से हो गई और उसके बाद उसमें आग लग गई। इनमें से ज्यादातर लोग बाहर नहीं निकल पाए और मौके पर ही जलकर मर गए। सभी मृतक जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजोरी जिलों के रहने वाले थे और आर्थिक रूप से साधारण पृष्ठभूमि से आते थे। वे रोजगार के लिए कुवैत गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

और अपने परिवारों के लिए कमाने वाले एकमात्र सदस्य थे। उनकी असमय मृत्यु ने उनके परिवारों और पूरे समुदाय को गहरे सदमे और शोक में डाल दिया है।
शोक संतप्त परिवार मृतकों का अंतिम संस्कार अपनी मातृभूमि में ही करना चाहते हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय से इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed