{"_id":"69dc0263982eb2fbc20c555a","slug":"srinagar-400-apple-tree-cut-police-investigate-pulwama-keharwat-village-srinagar-news-c-10-lko1027-885102-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कटे मिले 400 से अधिक सेब के पेड़, बागवानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कटे मिले 400 से अधिक सेब के पेड़, बागवानों में आक्रोश
विज्ञापन
कुलगाम में काटे पेड़। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
- कुलगाम में रातोंरात सेब का बगीचा तबाह, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। जिले के कहरवाट गांव में अज्ञात लोगों ने रातोंरात एक बाग में सैकड़ों सेब के पेड़ काट दिए। इससे स्थानीय बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार को जब बागवान अपने खेत पहुंचे तो करीब 400 से अधिक पेड़ कटे हुए पाए गए। पेड़ों के तने काटे गए थे और शाखाएं जमीन पर बिखरी पड़ी थीं। इस घटना से सेब की खेती पर निर्भर परिवारों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। प्रभावित बागवानों ने बताया कि यह घटना रात के अंधेरे में हुई जब कुछ अज्ञात लोग बाग में घुसकर पेड़ों को नुकसान पहुंचाकर फरार हो गए। हालांकि फिलहाल किसी पर सीधा संदेह नहीं जताया गया है।
एक बागवान ने बताया कि पिछले साल इस बाग से करीब 80 पेटियां सेब की निकली थीं। अब सब कुछ बर्बाद हो गया है। सेब के पेड़ों को तैयार होने में कई साल लगते हैं। यह नुकसान लंबे समय तक असर डालने वाला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना सिर्फ एक बाग पर हमला नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के बागवानी सेक्टर पर चोट है। गांववासियों ने जिला प्रशासन और पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांववासियों में डर और चिंता का माहौल है।
Trending Videos