सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Minamarg-Sonmarg, Road Open For Traffic

Srinagar News: मीनामर्ग-सोनमर्ग मार्ग पर यातायात बहाल, आज बादल छाए रहेंगे

विज्ञापन
Leh, Minamarg-Sonmarg, Road Open For Traffic
विज्ञापन
लेह। क्षेत्रीय संपर्क के लिए महत्वपूर्ण विकास के तहत वीरवार को मीनामर्ग-सोनमर्ग मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। इससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
Trending Videos


अधिकारियों ने पुष्टि की कि पहले हल्के मोटर वाहन को चलने की अनुमति दी गई। इसके बाद भारी मोटर वाहन को मीनामार्ग से सोनमर्ग की ओर जाने की अनुमति दी गई। हालांकि, यातायात संचालन मौसम की अनुकूलता और सड़क की सफाई कार्य पर निर्भर रहेगा। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। चालकों को यह भी सलाह दी गई है कि वे अपने वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण, विशेषकर बर्फीले क्षेत्रों के लिए एंटी-स्किड चेन, अवश्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, लद्दाख में आने वाले दिनों में अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बीच-बीच में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। 3 अप्रैल को अधिकांश स्थानों पर आंशिक से सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। 4 अप्रैल को जोजिला-द्रास और सांकू-रंगदुम क्षेत्र में मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में सामान्य बादल छाए रहेंगे।

5 से 7 अप्रैल के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चल सकती है। 8 से 10 अप्रैल के बीच फिर से वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed