सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Protest Today, Leh Apex Body, Youth Wing

Srinagar News: लेह में शांतिपूर्ण मार्च आज, लोगों से भड़काऊ नारे न लगाने की अपील

विज्ञापन
Leh, Protest Today, Leh Apex Body, Youth Wing
विज्ञापन
- लेह एपेक्स बॉडी के युवा विंग ने जनता की से अपील, मार्च के दौरान लोग चेहरा मास्क से न ढकें
Trending Videos

- प्रस्तावित रैली को देखते हुए लद्दाख पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लेह एपेक्स बॉडी के युवा विंग ने आम जनता से 16 मार्च को लेह शहर में आयोजित होने वाले शांतिपूर्ण विरोध मार्च में भाग लेने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार मार्च सुबह 11:00 बजे सिंग्गे नामग्याल चौक से शुरू होकर पोलो ग्राउंड लेह तक जाएगा। लोगों से किसी भी तरह के भड़काऊ नारे नहीं लगाने की अपील की गई है।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की लंबित मांगों को लेकर निकाले जाने वाले मार्च को लेकर लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे मार्च शुरू होने से पहले सुबह 9:30 बजे से 10:00 बजे के बीच निर्धारित स्थान पर एकत्रित हो जाएं। आयोजकों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। लोगों से मार्च के दौरान चेहरा मास्क से न ढकने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया गया है कि रैली के दौरान एनडीएस स्टेडियम पार्किंग क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। आम जनता से प्रशासन की ओर से जारी यातायात निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। अफवाहों को स्पष्ट करते हुए लेह एपेक्स बॉडी ने कहा कि उसने बाजार बंद का कोई आह्वान नहीं किया है। हालांकि जो दुकानदार स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद कर मार्च में शामिल होना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं।

इस बीच प्रस्तावित रैली को देखते हुए लद्दाख पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लेह शहर और आसपास के क्षेत्रों में संभावित यातायात जाम और अस्थायी व्यवधान की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि वाहन केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं। सड़कों या अनधिकृत स्थानों पर खड़े पाए गए वाहनों को मालिक के जोखिम और खर्च पर टो किया जाएगा। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम और संबंधित यातायात नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
कुछ सड़कों को अस्थायी रूप से बंद या ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है

पुलिस ने यह भी बताया कि जुलूस के दौरान कुछ सड़कों को अस्थायी रूप से बंद या डायवर्ट किया जा सकता है। निवासियों, यात्रियों और पर्यटकों को अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करने तथा ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक और पुलिस कर्मियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी गई है ताकि पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने रैली के दौरान शांति, अनुशासन और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए जनता से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed