{"_id":"69b71c7d8b7dd89ae60f6865","slug":"kargil-ist-state-level-open-ski-championship-start-from-22th-march-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110014-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: प्रथम राज्य स्तरीय ओपन स्नो स्की चैंपियनशिप 22 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: प्रथम राज्य स्तरीय ओपन स्नो स्की चैंपियनशिप 22 मार्च से
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कारगिल। युवा सेवा एवं खेल विभाग, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की ओर से प्रथम राज्य स्तरीय ओपन स्नो स्की चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन 22 मार्च से 25 मार्च तक उम्बा, संकू (कारगिल) स्थित यकजा स्की स्लोप पर किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार चैंपियनशिप में विभिन्न शीतकालीन खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी जिनमें अल्पाइन स्कीइंग (स्लालोम और जायंट स्लालोम), स्नोबोर्डिंग (जायंट स्लालोम) तथा स्की माउंटेनियरिंग (स्प्रिंट और वर्टिकल इवेंट्स) शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के पास स्कीइंग का पूर्व अनुभव होना अनिवार्य है तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से वैध कोचिंग प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया हो या खेलो इंडिया विंटर गेम्स में भाग लिया हो। खिलाड़ियों को अपने-अपने इवेंट की श्रेणी के अनुसार आवश्यक उपकरण भी स्वयं साथ लाने होंगे।
इच्छुक स्की खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विभाग ने जानकारी दी है कि चैम्पियनशिप के दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था विभाग द्वारा ही की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ (मो. 6005701878) या सैयद शम्सुद्दीन (मो. 6005459648) से संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos