सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kargil, Health Service, Drass Hospital, Will Got CT Scan Machine And Ambulance

Srinagar News: द्रास में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, जल्द मिलेगी सीटी स्कैन मशीन व एंबुलेंस

विज्ञापन
Kargil, Health Service, Drass Hospital, Will Got CT Scan Machine And Ambulance
द्रास का उपजिला अस्पताल। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कारगिल। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के रानबीरपुरा द्रास निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद अब्दुल समद ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से उपजिला अस्पताल द्रास को सीटी स्कैन मशीन और फोर्स मोटर्स एंबुलेंस उपलब्ध कराने की पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने की यह प्रतिबद्धता वर्ष 2025 में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर द्रास दौरे के दौरान शिंदे ने की थी। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सीटी स्कैन मशीन की खरीद कर ली गई है। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद मशीन को द्रास पहुंचाया जाएगा जबकि इसका आधिकारिक उद्घाटन जून 2026 में उपमुख्यमंत्री की उपलब्धता के अनुसार प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटी स्कैन सुविधा के साथ-साथ फोर्स मोटर्स की 4×4 एंबुलेंस भी स्वीकृत की गई है और इसे भी मशीन के साथ ही पहुंचाया जाएगा। द्रास में अत्यधिक सर्द मौसम और भारी बर्फबारी के कारण इसे दुनिया के सबसे ठंडे आबाद स्थानों में से एक माना जाता है। द्रास में स्वास्थ्य ढांचा लंबे समय से गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसमें डॉक्टरों और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की भारी कमी शामिल है। स्थानीय निवासियों ने बार-बार स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन की नियुक्ति तथा अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना की मांग उठाई है।
इन सुविधाओं के अभाव में मरीजों विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को नियमित और आपातकालीन उपचार के लिए कारगिल तक कठिन यात्रा करनी पड़ती है। कड़ाके की ठंड, भारी बर्फबारी के कारण जब सड़कें बंद हो जाती हैं तब आवागमन लगभग असंभव हो जाता है और अक्सर सेना की सहायता लेनी पड़ती है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और निवासियों का मानना है कि उन्नत जांच उपकरणों और सर्दियों में सक्षम एंबुलेंस की उपलब्धता से न केवल आम नागरिकों बल्कि इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में तैनात सशस्त्र बलों के जवानों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed