सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Lt Gen Pratik Sharma visits Dras-Kargil front

Dras-Kargil: द्रास और कारगिल में सुरक्षा तैयारियों का आकलन, लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने किया दौरा

अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 29 Nov 2025 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरी कमान के जीओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने द्रास और कारगिल सेक्टर की अग्रिम चौकियों का दौरा कर ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की सुरक्षा तैयारियों और परिचालन क्षमता का आकलन किया। कठोर सर्दी की शुरुआत से पहले उन्होंने निगरानी, लॉजिस्टिक्स और शीतकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की।

Lt Gen Pratik Sharma visits Dras-Kargil front
दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ और लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शुक्रवार को द्रास और कारगिल सेक्टर की अग्रिम चौकियों का दौरा किया। उन्होंने विश्व के सबसे कठिन उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की सुरक्षा स्थिति और तैयारियों का आकलन किया।

Trending Videos


सेना कमांडर का दौरा ऐसे समय में हुआ है जब लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में सर्दी दस्तक दे रही है। यहां अत्यधिक ठंड, बर्फबारी और शून्य से कई डिग्री नीचे तापमान के साथ परिचालन चुनौतियां और भी बढ़ जाती हैं। वरिष्ठ क्षेत्रीय कमांडरों ने निगरानी क्षमताओं को बढ़ाने, लॉजिस्टिक्स योजनाओं और शीतकालीन भंडारण तैयारियों के बारे में जानकारी दी। अग्रिम स्थानों पर तैनात सैनिकों से बातचीत के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा में उनके पेशेवर रवैये, साहस और अटूट समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख में ‘सेना सारथी’ और भूमिगत ईंधन भंडारण सुविधाओं का शुभारंभ
सेना ने शुक्रवार को लद्दाख के उच्च हिमालयी क्षेत्र में परिचालन क्षमताओं को मजबूत करते हुए दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज कीं। उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने पहले प्रोजेक्ट सेना सारथी को फॉरएवर इन ऑपरेशंस डिवीजन को समर्पित किया।

इसी दौरान सेना ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से कारगिल सेक्टर में भूमिगत ईंधन, तेल और स्नेहक भंडारण सुविधाओं का शुभारंभ किया। परियोजना का ई-उद्घाटन लेह में लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और बीपीसीएल के निदेशक (मार्केटिंग) शुभंकर सेन ने किया। 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला और आर्मी सर्विस कोर के सीनियर कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed