फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   PDP, Apni Party protest against power tariff hike in J-K Srinagar

एक सितंबर से बढ़ेगा बिजली का बिल: 6.83% टैरिफ बढ़ोतरी के खिलाफ सड़क पर विपक्ष, PDP-अपनी पार्टी ने खोला मोर्चा

Mon, 24 Aug 2026 03:49 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 24 Aug 2026 03:49 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में 1 सितंबर से बिजली दरों में 6.83 फीसदी बढ़ोतरी के विरोध में पीडीपी और अपनी पार्टी ने श्रीनगर में अलग-अलग प्रदर्शन कर टैरिफ वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
PDP, Apni Party protest against power tariff hike in J-K Srinagar
जम्मू-कश्मीर में बिजली दरों में बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बिजली दरों में प्रस्तावित 6.83 फीसदी बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और अपनी पार्टी ने श्रीनगर में अलग-अलग प्रदर्शन किए। दोनों दलों ने बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

पीडीपी के नेता और कार्यकर्ता जनरल पोस्ट ऑफिस के पास स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर जुटे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध किया। प्रदर्शनकारी रेजीडेंसी रोड की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कानून-व्यवस्था के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) की ओर से पिछले सप्ताह बिजली टैरिफ में 6.83 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा।

अपनी पार्टी ने भी किया प्रदर्शन
इसी मुद्दे को लेकर अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रताप पार्क के पास प्रेस एन्क्लेव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली दरों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की और नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार से अपने चुनावी वादे को पूरा करने की अपील की।

अपनी पार्टी ने सरकार से हर परिवार को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा पूरा करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क पर मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। दोनों प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच किसी बड़े टकराव की सूचना नहीं है। बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दलों का विरोध ऐसे समय में सामने आया है, जब नई दरें 1 सितंबर से लागू होने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed