सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, AIP, Held Meeting, Public Relation Planning

Srinagar News: एआईपी ने की कानूनी विकास और जनसंपर्क रणनीति की समीक्षा

विज्ञापन
Srinagar, AIP, Held Meeting, Public Relation Planning
श्रीनगर में एआईपी की बैठक के बाद नेता। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। अवामी इत्तिहाद पार्टी (एआईपी) ने श्रीनगर में सोमवार को अपनी कार्य समिति की बैठक बुलाई ताकि महत्वपूर्ण राजनीतिक और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की जा सके।
Trending Videos

बैठक में उपाध्यक्ष एडवोकेट जी एन शाहीन, महासचिव प्रिंस परवेज और नजीर अहमद खान, राज्य सचिव शेख अशिक और वरिष्ठ नेताओं जैसे फिरदौस अहमद बाबा, परवेज अहमद भट, एडवोकेट दाऊद अहमद भट, नजीर अहमद मीर, नसीर अहमद राठौर, अनायत अहमद भट, डॉ. सुहैल अहमद, परवेज जमवाल, मुज्जाफर डार, डॉ. आदिल नजीर खान, औकिब मुश्ताक, तौसीफ अहमद, जमीर, शौकत पंडित, मोहम्मद अकबर, फारूक अहमद शाह, एजाज अहमद लोन व अरशद अहमद खान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्किंग कमेटी ने एकमत रूप से एडवोकेट हरिहरन और उनकी टीम की सराहना की। जिन्होंने एमपी इंजीनियर रशीद की हाईकोर्ट में जमानत सुनिश्चित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी और एडवोकेट विख्यात ओबेरियो और उनकी टीम की एनआईए कोर्ट, पटियाला हाउस नई दिल्ली में सराहना की। कमेटी ने विश्वास व्यक्त किया कि न्यायपालिका न्याय बनाए रखेगी और इंजीनियर रशीद को जल्द से जल्द जमानत देगी। वर्किंग कमेटी ने चुनावों के दौरान किए गए वायदों की स्थिति पर भी चर्चा की और विभिन्न प्रतिबद्धताओं पर प्रगति की समीक्षा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed