{"_id":"6a0e1e067773bbe1f20ecc52","slug":"srinagar-ashok-koul-bjp-leader-gave-statement-srinagar-news-c-10-1-agr1010-917437-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां सरकार में भ्रष्टाचार और कुशासन चरम पर : कौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां सरकार में भ्रष्टाचार और कुशासन चरम पर : कौल
विज्ञापन
श्रीनगर के जवाहर बाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता अशोक कौल व द्रख्शां अंद्राबी व अन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- वरिष्ठ भाजपा नेता ने जनता से किया सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कौल ने जम्मू-कश्मीर की नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए कौल ने नेकां पर वादाखिलाफी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और कुशासन के गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने जनता से इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। बुधवार को वह श्रीनगर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में बोल रहे थे। अशोक कौल ने कहा कि साल 2024 के चुनाव में कश्मीर की जनता ने नेकां को भारी बहुमत दिया और उन्होंने 47 में से 42 सीटें जीतीं लेकिन सरकार में आने के बाद वे अपने मेनिफेस्टो में किए गए वादों को भूल चुकी है। नेकां ने चुनाव से पहले जनता को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था जो आज तक किसी को नहीं मिली।
मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि बिजली के मीटर नहीं लगाए जाएंगे लेकिन आज हर तरफ मीटर लगाए जा रहे हैं। सरकार ने नफसा के तहत अतिरिक्त चावल देने और महिलाओं को 12 मुफ्त एलपीजी सिलिंडर देने की बात कही थी लेकिन जनता को इनमें से कुछ भी हासिल नहीं हुआ। एक लाख नौकरियां देने का वादा भी पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। इसके विपरीत, विपक्ष के साथ-साथ भाजपा का आरोप है कि सरकार ने 24,000 बैकडोर पोस्ट्स पर अपने चहेतों और रिश्तेदारों को नौकरियां बांट दी हैं।
विज्ञापन
कौल ने बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के एक वीडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में केवल एक ही विभाग सक्रिय है ''''तबादला विभाग''''। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन हो रहा है।
कुशासन का एक और उदाहरण देते हुए उन्होंने बांदीपोरा के गुरेज क्षेत्र का जिक्र किया। कौल ने कहा, गुरेज के स्कूलों में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 0% आया है। जब जिला उपायुक्त से इसका कारण पूछा तो पता चला कि वहां स्कूलों में टीचर्स ही नहीं हैं। मंत्रियों और विधायकों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उन पहाड़ी क्षेत्रों के मास्टर्स और टीचर्स को अपनी पसंदीदा जगहों पर अटैच करवा लिया है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब गया है।
कौल ने कहा, रेल मंत्री के प्रयासों से अब कश्मीर का सेब, चेरी और अन्य सामान मालगाड़ियों के जरिए सीधे देश के बाकी हिस्सों में जा रहा है। चेरी की 105 बोगियां कश्मीर से बांद्रा (मुंबई) के लिए बुक हो चुकी हैं। ट्रेन के माध्यम से सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री आने से कश्मीर में सीमेंट की एक बोरी पर करीब 50 रुपये की कमी आई है जिससे आम जनता को सीधा फायदा मिल रहा है। कौल ने कहा कि यदि जम्मू-कश्मीर में वास्तविक विकास, तरक्की और पारदर्शिता चाहिए, तो यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार का आना बेहद जरूरी है।
अदालत के आदेश पर तोड़े जा रहे अवैध निर्माण
बुलडोजर कार्रवाई और भेदभाव के सवाल पर भाजपा नेता अशोक कौल ने कहा कि अदालत के आदेश पर अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं। भेदभाव के आरोप गलत हैं। सरकारी और वन विभाग की जमीन पर बने निर्माणों पर अदालत का ध्वस्तीकरण का आदेश था। पुलिस उसी पर कार्रवाई कर रही है।
नेकां और अन्य पार्टियों के कई सदस्य भाजपा में शामिल हुए
श्रीनगर। जवाहर नगर में बुधवार को भाजपा के कार्यक्रम के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस और अन्य राजनीतिक पार्टियों के कई लोग पार्टी में शामिल हुए। यह कार्यक्रम अशोक कौल, डॉ. दरख्शां अंद्राबी, मोहम्मद अनवर खान और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। भाजपा में शामिल होने वालों में दानिश रियाज डार (नेकां), शब्बीर लंगू, मोहम्मद यूसुफ जरगर (भारतीय कृषक समाज जम्मू-कश्मीर के उपाध्यक्ष), तारिक सोफी और सानूर चौधरी शामिल थे। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए अशोक कौल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों, खासकर युवाओं का सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस से विश्वास उठ गया है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी बनकर उभरी है जो पारदर्शिता, विकास, सुशासन और समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसरों के प्रति पूरी तरह समर्पित है।

Trending Videos