सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Dead Body Found, Shopian, Outside Madrassa

Srinagar News: शोपियां के मदरसे के बाहर युवक का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
Srinagar, Dead Body Found, Shopian, Outside Madrassa
विज्ञापन
- रानीपोरा के दारुल उलूम का छात्र बताया जा रहा मृतक, पुलिस ने शुरू की जांच
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

शोपियां। जिले में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। रानी पोरा स्थित एक स्थानीय दारुल उलूम के बाहर 28 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक मदरसे का ही छात्र था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया। युवक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस घटना के बाद मदरसे के छात्रों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की असल वजह क्या थी यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल रानीपोरा इलाके में माहौल गमगीन है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही कोई ठोस नतीजा सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed