सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Asmita Ragbi, State Trophy Championship, Start

Srinagar News: अस्मिता रग्बी स्टेट ट्राॅफी चैंपियनशिप शुरू, 400 से अधिक लड़कियां दिखाएंगी दम

विज्ञापन
Srinagar, Asmita Ragbi, State Trophy Championship, Start
श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में खेलो इंडिया अ​स्मिता रग्बी मैच के दौरान ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

श्रीनगर। खेलो इंडिया के तहत जम्मू-कश्मीर रग्बी एसोसिएशन ने दो दिवसीय अस्मिता रग्बी स्टेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को पोलो ग्राउंड में किया गया। इस टूर्नामेंट में प्रदेश के हर जिले से लड़कियों की टीमों ने भाग लिया।
खेल इंडिया अस्मिता लीग केंद्र सरकार ने लड़कियों के लिए शुरू की है ताकि लड़कियों को खेलों में बराबर का हक मिल सके। यह टूर्नामेंट दो दिन तक चलेगा जिसमें 400 से अधिक लड़कियां खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। टूर्नामेंट मेंं भाग लेने पहुंचीं रग्बी खिलाड़ी आरफा बद्दर का कहना था कि पहली बार लड़कियों के लिए इस तरह की टूर्नामेंट करवाई जा रही है। एक खिलाड़ी होने के चलते उन्हें इसकी काफी खुशी हो रही है। इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए दूरदराज के कई क्षेत्रों से लड़कियां आई हैं। खिलाड़ी साइमा गुलजार ने कहा कि अस्मिता लीग में जम्मू-कश्मीर के हर जिले से रग्बी खिलाड़ी खेलने आई हैं और उन्हें काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर रग्बी एसोसिएशन के टूर्नामेंट निदेशक इरफान अजीज बोटा ने बताया कि अस्मिता स्टेट ट्राॅफी चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्ग की 32 टीमें भाग ले रही हैं। अस्मिता केंद्र सरकार की योजना है। खेलों में लड़कियों के लिए अलग से एक मंच बनाया गया है। हर एक खेल में लड़कियों का नंबर कम रहता है। उस नंबर को बढ़ाने के लिए एक अलग से अवसर मुहैया कराया गया है ताकि लड़कियां अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed