सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Avalanche Warning, Bandipora, Gandherbal And Anantnag

Srinagar News: बांदीपोरा, गांदरबल व अनंतनाग में हिमस्खलन की चेतावनी

विज्ञापन
Srinagar, Avalanche Warning, Bandipora, Gandherbal And Anantnag
विज्ञापन
- प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को बहुत सतर्क रहने के लिए कहा
Trending Videos

-अगले आदेश तक ढलान, पहाड़ी और ऊंचे इलाकों में जाने से बचने की सलाह



अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को कश्मीर घाटी के तीन जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से बहुत सतर्क रहने के लिए कहा है। अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटों में बांदीपोरा, गांदरबल और अनंतनाग में 2400 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर मध्यम खतरे वाला हिमस्खलन होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि आम जनता को बहुत ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सक्षम अधिकारियों की ओर से अगले आदेश जारी होने तक हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों में जाने से बचें। इन इलाकों में ढलान, पहाड़ी इलाके और ऊंचे इलाके शामिल हैं। सलाह में कहा गया है कि स्थानीय निवासी, पर्यटकों और खानाबदोश समुदायों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक सलाह का पालन करें और जन सुरक्षा के हित में प्रशासन के साथ सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को गांदरबल जिले में जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन हुए। इससे कई वाहन फंस गए और सात लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित यह दर्रा कश्मीर घाटी को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed