सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, BJP Spokesmam, Altaf Thakur, Gave Statement

महात्मा गांधी के सोच पर चलने वाली पार्टी है भाजपा : अल्ताफ

विज्ञापन
Srinagar, BJP Spokesmam, Altaf Thakur, Gave Statement
विज्ञापन
- प्रवक्ता ने पार्टी के वैचारिक स्तंभों पर प्रकाश डाला, स्थापना दिवस पर राष्ट्र-निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो


श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि महज 47 वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनना भाजपा की नीतियों और ईमानदारी का परिणाम है। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और महात्मा गांधी के सोच पर चलने वाली पार्टी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखती है। पार्टी में कार्यकर्ताओं को उनके काम के आधार पर आगे बढ़ाया जाता है, न कि परिवारवाद के आधार पर।स्थापना दिवस पर अल्ताफ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का का निर्माण राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र, गांधीवादी समाजवाद, सकारात्मक धर्मनिरपेक्षता और मूल्यों पर आधारित राजनीति के स्थायी सिद्धांतों पर हुआ था जो आज भी इसकी नीतियों और जनसंपर्क का मार्गदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये पंच निष्ठाएं केवल आदर्श नहीं हैं बल्कि पार्टी के शासन मॉडल और लोगों के साथ उसके जुड़ाव के पीछे की प्रेरक शक्ति हैं। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास पर ध्यान केंद्रित करके इन सिद्धांतों को कार्यरूप देने के लिए लगातार काम किया है जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लिए समावेशी विकास और समान अवसर सुनिश्चित करना है।
उद्योगों को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर पैदा करने और देश की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा बेहतर एमएसपी तंत्र, सिंचाई की बेहतर सुविधाओं, फसल बीमा योजनाओं और समग्र ग्रामीण विकास पहलों के माध्यम से किसानों के समर्थन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश की अखंडता की रक्षा हेतु दृढ़ नीतियां और निर्णायक कार्रवाई की जाती है। सुशासन और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था पर पार्टी के फोकस ने पारदर्शिता, जवाबदेही और संस्थाओं में जनता के विश्वास को मजबूत किया है। पार्टी के संस्थापक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इन सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहने और लोगों के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed